सीतापुर संदेश महल
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पेंशनरों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह और फील्ड ऑफिसर विनय त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनरों को बैंक की नई और मौजूदा योजनाओं के लाभ बताए गए।कार्यक्रम में बैंक स्टाफ सुमित श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, आलोक सिंह, कुमार सुदेश और पियूष कुमार भी उपस्थित रहे।अधिकारीयों ने पेंशनरों को एसबीआई की नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ‘अल्फा’ के बारे में जानकारी दी, जिसमें 55 से 70 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों के लिए विशेष कवरेज का प्रावधान है। साथ ही एसबीआई लाइफ की जीवन बीमा तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में पहुंचे पेंशनर्स शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, राम स्वरूप गिरि देवी दयाल भास्कर, विद्या सागर त्रिपाठी रविन्द्र कुमार त्रिपाठी शमसुद्दीन विजय कुमार पाण्डे संतोष दीक्षित, हरि शंकर शुक्ला, सुनील कुमार हरि शंकर सक्सेना, त्रिभुवन दत्त त्रिपाठी, प्रेम धारी शुक्ला और गोविन्द नारायण त्रिपाठी—ने बीमा योजनाओं को उपयोगी बताते हुए बैंक के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में एसबीआई की ओर से सभी पेंशनरों को कैलेंडर और गिफ्ट बैग भेंट किए गए।