पादर-ढिबड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 1 घायल

हीराराम सैन सिरोही संदेश महल समाचार

जिले के भटाना क्षेत्र में पादर और ढिबड़ी के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार शेलकुवर, श्रीपाल सिंह और विपुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मनीषा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवीण कुमार आचार्य (सीआई मंडार) अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।