नैमिषारण्य सीतापुर संदेश महल
थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के लोधौरा गांव में शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, लोधौरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र रामसागर शाम अपनी भैंस चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और आकाश में तेज गर्जना के बीच बिजली कड़कने लगी। अचानक आकाशीय बिजली भैंस पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय जितेंद्र पास ही एक पेड़ की छांव में खड़े थे। भैंस के गिरते ही उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और भैंस की आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।