होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में सरकार

लखनऊ संदेश महल
प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। Yogi Adityanath बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे।
इस बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

सभी वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें:
अपर पुलिस महानिदेशक (जोन)
पुलिस आयुक्त
मंडलायुक्त
जिलाधिकारी
आईजी/डीआईजी रेंज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक
शामिल रहेंगे।

संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
संवेदनशील जिलों, परीक्षा केंद्रों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए जा सकते हैं।

नकल और गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल, पेपर लीक या गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हों और परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराएं।