syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

संपत्ति बंटवारे को लेकर किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

संपत्ति बंटवारे को लेकर एक पंद्रह वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के ताऊ के लड़के पर है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला कोंडर की है। गांव निवासी 15 वर्षीय रोबिन यादव शनिवार की सुबह खेत पर जा रहा था। तभी संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर ताऊ के लड़के राहुल ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वारदात की वजह संपत्ति विवाद सामने आया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।