syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

लकी यादव की जीत के बाद समाइयों में जश्न

रिपोर्ट
कार्यालय सूत्र
जौनपुर संदेश महल समाचार

विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर की मलह्नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई और शाम तक परिणाम आ गया। मल्हनी से 16 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन सपा के लकी यादव ने बाजी मार ली है। भाजपा से मनोज सिंह,बसपा से जयप्रकाश दुबे,कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह भी उम्मीदवार थे।
विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लकी यादव जीत की बाजी मारी है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवाद धनंजय सिंह को करीब 4400 वोटों से हराया है। फिलहाल अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। वीवी पैट की पर्चियों का मिलान किया जा रहा है।
13वें राउंड के बाद वोटों का गणित बदल गया था। 21वें राउंड में धनंजय सिंह और लकी यादव के बीच वोटों का अंतर 4995 पहुंच गया था। लकी यादव को 58039 और धनंजय सिंह को 45267 मत मिले। भाजपा को 18911, बसपा को 19814 और कांग्रेस को 2148 मत मिले। 13वें राउंड में लकी यादव को 35544 और धनंजय सिंह को 33848 मत मिले थे। 10वें राउंड में धनंजय सिंह को 35544 वोट मिले, तो वहीं लकी यादव को 24121 मत मिले।