syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

रामलीला में हुआ बुराई का अंत,मारा गया रावण गूंजे जय श्रीराम के नारे

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में चल रही रात्रिकालीन रामलीला के दौरान बुधवार की रात्रि रावण बध की लीला का मंचन किया गया। जैसे ही प्रभुराम ने रावण का बध किया तो वातावरण जयश्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा।
ग्राम अशोकपुर में रात्रिकालीन रामलीला के दौरान प्रभु राम तथा रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। रावण को मरते न देखकर विभीषण ने राम से रावण की नाभि में तीर मारकर अमृत सुखाने के लिये कहा तो राम ने 31 वाण छोड़कर रावण का अंत कर दिया। रावण का अंत होते ही चारों तरफ जयश्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन करते हुये सत्य की जीत का संदेश दिया गया।
इस दौरान कमेंटी अध्यक्ष सुभाष प्रताप सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह भदौरिया प्रधान, राजकुमार सिंह चौहान, राष्ट्रीय कवि मनोज चौहान, देवलाल शर्मा, दारा सिंह चौहान, श्याम मोहन पाठक,जयनारायण भदौरिया, रामनारायण भदौरिया, आमोद तिवारी, सौरभ चौहान, गोपाल कश्यप, देवेंद्र सिंह चौहान, नूरमोहम्मद, चंद्रप्रकाश सिंह चौहान,श्याम सुंदर शर्मा,ऑडिटर सतीश चंद्र तिवारी, शिवकुमार सिंह चौहान,रामवीर सिंह चौहान, पुनीत चौहान, दीपू तिवारी, उपाध्यक्ष महीपाल सिंह यादव,पूरण सिंह यादव, राजेश मिश्रा, दीपू तिवारी, सोनू जैन कुरावली, प्रदीप, अमन, सागर, दीपक, गोपाल, दिलीप, कुशलवीर सिंह चौहान, सुमित प्रताप, मोहित चौहान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।