syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

अपराधी हुए बेलगाम व्यापारी के बाद छात्र की हत्या लोगों में दहशत

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

जनपद में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन सुस्त है। व्यापारी की हत्या के बाद छात्र की हत्या का मामला समाने आया है। बंगाली घाट पर एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान घटना के पांच दिन बाद आज रविवार को परिजनों ने की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। और हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के बंगाली घाट स्थित यमुना में तीन दिन पहले एक युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास किए और उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं 9 नवंबर से युवक की तलाश कर रहे परिजनों ने पुलिस की सूचना पर शव की पहिचान 24 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी शेरगढ थाना क्षेत्र के गांव सेही के रुप में की है। मृतक के चाचा लटुर सिंह ने बताया कि बताया कि विक्रम पढाई करने के बाद विदेश में नौकरी करने की तैयारी कर रहा था। वह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए 8 नवंबर को गांव से गाजियाबाद गया था। 9 नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे उसका छोटे भाई के पास फोन आया था कि वह कुछ ही समय में वह यमुना एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर पहुंचने वाला है। उसे मोटरसाइकिल लेकर लेने आ जाओ। इस पर उसका छोटा भाई उसे लेने पहुंचा लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। पांच दिन बाद आज रविवार को पुलिस से पता चला कि उसका शव यमुना में मिला है।
उन्होंने कहा कि होनहार युवक विक्रम का वृंदावन कट से किसी अज्ञात ने किडनैप किया है। उसके बाद उसकी हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया है।