अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ द्वारा थाना हरगांव का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सीतापुर संदेश महल
सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ सुजीत पाण्डेय एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ तरुण गाबा का जनपद सीतापुर में आगमन हुआ। द्वारा सीतापुर आगमन के उपरांत सर्वप्रथम थाना हरगांव पर पहुंचकर सलामी ली गयी। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्राविष्टियों को चेक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने साइबर सेल, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय, मालखाना आदि एवं विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग व साइबर सेल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया तथा थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त स्टॉफ से वार्ता के क्रम में पीडिताओं से मृदुल व्यवहार एवं सकारात्मक आश्वासन, सम्यक कार्यवाही के पश्चात फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों को अपने कार्य की भिज्ञता व दक्षता की पूर्ण जानकारी हो तथा पीडित को त्वरित मदद पहुंचाई जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मातहतों को अपर पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश

1. पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु भिज्ञ महिला आरक्षी सम्यक मार्गदर्शन एवं त्वरित निस्तारण तथा काउंसलिग की व्यवस्था की जाए।
2. मिशन शक्ति केन्द्र में बैठने , जल एवं प्रकाश की व्यवस्था हो।
3. समस्या के निस्तारण के पश्चात फीड बैक लिया जाए।
4. पीड़िताओं को कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में सजग किया गया।
5. साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मी साइबर सुरक्षा का ज्ञान एवं तकनीकी सहायता हेतु सजग रहे।