ठाकुर प्रसाद पिसावां (सीतापुर) संदेश महल।
विकास खंड क्षेत्र के करमलकुईयां गांव में आयोजित स्वर्गीय द्वारिका सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे मुकाबले रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में सहुआपुर और पंखिया पुरवा की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंखिया पुरवा ने निर्धारित 10 ओवर में 63 रन बनाए। जवाब में सहुआपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 6 ओवर में 65 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सहुआपुर की जीत में रक्षक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
चौथे मुकाबले में करमलकुईयां इलेवन और गुरसंसण्डा की टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर करमलकुईयां इलेवन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गुरसंसण्डा ने निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमलकुईयां इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 ओवर में 80 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
करमलकुईयां की जीत के नायक सौरभ सिंह रहे। उन्होंने 19 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ एक ओवर में 3 विकेट भी झटके। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। वहीं अविशेष सिंह अर्कवंशी ने मात्र 8 गेंदों में 25 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं का उत्साह, खेल भावना और दर्शकों का जोश देखने लायक रहा।