पादर-ढिबड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सहित चार लोग घायल

हीराराम सैन सिरोही संदेश महल समाचार 

जिले के भटाना क्षेत्र में पादर और ढिबड़ी के बीच शाम करीब 6:10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (नंबर GJ04 CR 2178) ने बाइक (नंबर RJ24 SS 4119) को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार, एक महिला, एक युवती और एक बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही भटाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए मंडार पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया गया।
खबर लिखे जाने तक घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।