रामनाथ वर्मा महमूदाबाद सीतापुर संदेश महल
जनपद के विकास खंड पहला अंतर्गत ग्राम सोंसा मजरा खाफा की प्रतिभाशाली छात्रा कशिश वर्मा और बिलौली बाजार की शिखा वर्मा ने यूपी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इनकी सफलता पर बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेषपुर बिलौली बाजार के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य ने छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा तथा शिक्षक उमाशंकर सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। साथ ही संतकबीरनगर के विद्यालय से आए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
शिक्षकों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।